नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अगले महीने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। प्रियंका पिछले कुछ हफ्तों से काम के कारण अपने पति से दूर थीं। प्रियंका नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी कर वापस अपने पति के पास लौट चुकी हैं।
प्रियंका ने दिया सरप्राइज
प्रियंका चोपड़ा जब अपने पति निक जोनस से मिलीं तो उन्होंने उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट देने का फैसला किया। ये सरप्राइज गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि एक जर्मन शेफर्ड पपी था। नींद के आगोश में लेटे निक जोनस पहले तो इस पपी को अपने बेड पर देख कर हैरान होते नजर आए लेकिन शायद उन्हें पपीज से प्यार है।
यह भी पढ़ें : बुढ़िया समझकर घर में घुसा चोर, 82 साल की ‘बॉडीबिल्डर’ दादी ने पटक पटक कर धोया
निक जोनस जब सो रहे थे तब प्रियंका ने उन्हें ये सरप्राइज देने का फैसला किया क्योंकि प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई बाकी तस्वीरों में निक जोनस उसी पपी के साथ लेटे हुए या उसे दुलारते नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के खुद के पास पहले से एक पपी है जिसका नाम उन्होंने लिटिल डीडी रखा है।
प्रियंका इस की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं और इसके लिए उन्होंने एक अलग से सेक्शन बनाया हुआ है जिसमें वह सिर्फ लिटिल डीडी की ही तस्वीरें शेयर करती हैं।
कुछ इस अंदाज में दी एनिवर्सरी की बधाई
प्रिंयका ने निक को सरप्राइज देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “एक ही फ्रेम में कितनी सारी क्यूटनेस है। तकरीबन हैप्पी एनिवर्सरी बेबी।” प्रिंयका ने इसके आगे उन लाइन्स को लिखा है जो निक ने उनके लिए अपनी पोस्ट में लिखी हैं। उन्होंने लिखा, “प्रियंका आज सुबह सबसे शानदार सरप्राइज के साथ आई। कृपया हमारे नए पपी से मिलिए जिसका नाम जियो द जर्मन है।”
उधर, निक जोनस ने अपने पपी के नाम से एक अलग इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है जिस पर वह उसके साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब तक वह इस अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। निक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं आज सुबह से मुस्कुराना बंद नहीं कर पा रहा हूं। आखिरकार ये अहसास हुआ कि हो क्या रहा है।” बता दें कि निक जोनस के इस पपी वाले वीडियो को महज 4 घंटे में 2 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।