ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई प्रियंका-राजकुमार राव की 'द व्हाइट टाइगर', खुशी से झूमी देसी गर्ल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गयी है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) पिछले दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका और राजकुमार के साथ गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आए हैं।
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन अनाउंस किए हैं। इस लिस्ट में उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) ने अपनी जगह बना ली है। द व्हाइट टाइगर को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव (Rajkumar Rao)ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
We just got nominated for an Oscar! Congratulations Ramin and team #TheWhiteTiger.
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 15, 2021
Somehow announcing the nomination myself made it so much more special. So so proud ❤️@_GouravAdarsh @RajkummarRao #RaminBahrani
(1/2) pic.twitter.com/btgCgOJ67h
प्रियंका (Priyanka Chopra) ने ट्वीट किया कि हम ऑस्कर में नॉमिनेट हुए हैं। द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) टीम और रमीन मुबारक हो। फिल्म का नॉमिनेशन खुद अनाउंस करते हुए मुझे बहुत स्पेशल महसूस हो रहा था। सब पर गर्व है। वहीं अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, हम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रमीन बहरानी और द व्हाइट टाइगर टीम।