सत्यमेव जयते 2 का पोस्टर रिलीज, डबल रोल में जॉन... ईद पर राधे से होगी सीधी टक्कर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) इस ईद पर अपनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) लेकर आ रहे हैं। सत्यमेव जयते 2 की सीधी टक्कर सलमान खान स्टारर 'राधे- योर मोस्ट वांडेट भाई' से होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर आया है, जिसमें एक नहीं बल्कि दो जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं।
जॉन अपनी फिल्म को कर रहे हैं प्रमोट
जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों लगातार अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) को प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार जॉन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर रिलीज किया।
जॉन अब्राहम (John Abraham) ने ट्वीट करते हुए लिखा, इस ईद सत्या vs जय, दोनों लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल! सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) इस ईद 13 मई 2021 को रिलीज होगी। उन्होंने बताया है कि वह इसमें डबल रोल निभाते दिखेंगे। जॉन अब्राहम 'सत्यमवे जयते 2' के नए पोस्टर में दो अलग-अलग अवतारों में दिख रहे हैं।
This EID it’s SATYA vs JAY as LADENGE iss SAAL, Dono BHARAT MAA KE LAAL! #SatyamevaJayate2 releasing this EID on 13th May 2021
— John Abraham (@TheJohnAbraham) March 17, 2021
⁰@iamDivyaKhosla @gautamikapoor1 @Shaadrandhawa @Sahilwalavaid @soniiannup #MilapZaveri pic.twitter.com/tia6q8VhxK