पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को ममता बनर्जी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया टीएमसी उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक जमाने में बीजेपी के कद्दावर नेता रहे यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha TMC) हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। यशवंत सिन्हा को अब टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनके कद का मान रखते हुए ममता ने उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही उन्हें तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।
गौरलतब है कि कि कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha TMC) ने दो दिन पूर्व तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी। यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रह चुके हैं।
Former BJP leader Yashwant Sinha, who recently joined TMC, has been appointed as its vice president and national working committee member.
— ANI (@ANI) March 15, 2021
(File photo) pic.twitter.com/8u7OJPZXqT
मोदी सरकार पर बोला था हमला
टीएमसी ज्वाइन करते समय यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha TMC) ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है।
यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha TMC) ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं यशवंत सिन्हा ने यह तक कह दिया था कि आज के समय में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं।